छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भगवान बलराम जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में किसान दिवस का हुआ आयोजित…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 1:06 PM
f X W

राजनांदगांव । भगवान बलराम जयंती पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में एक दिवसीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी, हल, मूसल एवं अन्य पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर कृषकों की अच्छी उपज की कामना की गई। कार्यक्रम में दलहन-तिलहन, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों के उपयोग कर फसल सुरक्षा के बारे में बताया गया। किसानों को पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से कृषकों एवं विद्यार्थियों को उन्नत एवं लाभप्रद खेती के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, दादूराम सोनकर, रोहित चंद्राकर, रमेश सोनवानी, ओपी सिंह, एसके सिंह, केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, केंद्र की वैज्ञानिक अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, प्रक्षेत्र प्रबंधक आशीष गौरव शुक्ला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुशीला रामटेके सहित उन्नतशील एवं जागरूक कृषक एवं कृषि महाविद्यालय सुरगी विद्यार्थी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins