राजनांदगांव : शनिदेव परिवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक समरसता का दिया संदेश…
राजनांदगांव , सेवा-संंकल्प अभियान के अंतर्गत शनिदेव परिवार प्रमुख राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग, भिलाई, भिलाई-3 और खुर्सीपार में दीप प्रज्ज्वलन किए गए। जिला भाजपा महामंत्री मनोज राजपाल और नगर पालिका परिषद भिलाई-3 एवं खुर्सीपार के नागरिकों के आमंत्रण पर ‘आशीर्वाद का दीया ‘ कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों ने एक साथ दीप प्रज्वलित किए। आयोजकों के अनुसार विभिन्न स्थानों को मिला पर कुल 4 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउंड में सवा लाख दीपों से भारत का नक्शा बनाया गया। दीपों के माध्यम से देश की एकता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। जिला और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की। भिलाई-3 हेलिपैड ग्राउंड में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए। खुर्सीपार में नागरिकों और पार्षदों के सहयोग से 51 हजार दीप जलाए गए। शनिदेव परिवार की दीप प्रज्ज्वलन की परंपरा वर्षों से जारी है।



