छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : झांकी में कृष्ण लीला, शिव का विषपान, छग का सौंदर्य दिखेगा…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 10:39 AM
f X W

राजनांदगांव , शहर में विसर्जन झांकियों को लेकर तैयारी तेज हो गई है। 25 सितंबर की रात शहर में 30 से अधिक नयनाभिराम झांकियों की शृंखला निकलेगी। झांकियों में इस भी पौराणिक कथाओं को प्रमुख दिया जा रहा है। वहीं समसामयिक घटनाओं और छग के प्राकृतिक सौंदर्य भी झांकी का हिस्सा होंगे।

Advertisement
Advertisement

कुछ झांकियों में छत्तीसगढ़ी त्योहारों और आदिवासी संस्कृति को भी शामिल किया गया है। सभी झांकियों की तैयारी जारी है। वहीं कुछ झांकियां सीधे पड़ोसी राज्य से तैयार होकर पहुंचेंगी। खास बात यह है कि इस बार झांकियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल लाइटिंग से और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा झां​की में इस्तेमाल होने वाले प्रतिमाओं की फिनिशिंग पर भी फोकस किया जा रहा है। ताकि झां​की में मौजूद पात्र अधिक जीवंत और आकर्षक लगे।

इन प्रमुख समितियों की झांकी रहेंगी आकर्षक: शहर की सबसे पुरानी समितियों में एक नवरतन मंडल, बस स्टैंड समिति, सिद्धी विनायक मंडल, सुमति मंडल, बाल समाज समिति सहित करीब 33 समितियां विसर्जन झांकियों की तैयारी में लगी हुई है। ज्यादातर समितियां अपने विषयों को गोपनीय रखा है। लेकिन इनसे जुड़े सूत्रों ने बताया कि पौराणिक कथाओं, कृष्ण लीला और देव असुर संग्राम जैसे विषयों पर झांकी तैयारी की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में आठ साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश, इलाके में आक्रोश ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins