छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मानसून के लौटने से पहले पड़ेंगी बौछारें तापमान 34 डिग्री पर चढ़ा, बढ़ गई उमस …

By kadwaghut|19 Sep 2026, 1:39 PM
f X W

राजनांदगांव : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शनिवार से शुरु हो जाएगी। राजस्थान के रास्ते मानसून धीरे-धीरे वापस लौटेगा। इसके पहले दो से तीन दिन अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बारिश के लिहाज से येलो अलर्ट जारी किया है। इधर बारिश थमने के बाद तापमान बढ़कर 34 डिग्री के पार हो गया है। इससे दिन में गर्मी और शाम में उमस की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरु हो रही है। इसके बाद बारिश की गतिविधि भी कमजोर पड़ जाएगी। हालाकि अगले तीन दिन अंधड़ के साथ कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के कांकेर में राशन दुकानों के नए भवन बनाने की तैयारी, प्रस्ताव तैयार

Related Articles

2

Back to top button