छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : वीर जवानों के लिए छात्राओं ने बुना प्रेम और सम्मान का धागा …

By kadwaghut|19 Aug 2026, 11:18 AM
f X W

छात्राओं ने तैयार की 250 राखियां, कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को बांधी राखी

रायपुर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोढ़ी की कक्षा 9वीं एवं 12वीं की छात्राओं ने मातृभूमि की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपने हाथों से 250 राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति स्नेह, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा को राखी बांधी।

कलेक्टर डॉ. सिंह से भेंट के दौरान छात्राएं काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आईं। बातचीत के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कलेक्टर से अनुमति मांगी। उन्होंने खुशीपूर्वक छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और छात्राओं ने पूरे उत्साह और भावनाओं के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुति से वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। साथ ही कलेक्टर ने छात्राओं को प्रेरक पुस्तकें भेंट कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

इन राखियों के माध्यम से छात्राओं ने वीर जवानों के प्रति अपना स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। यह राखी का पवित्र धागा उन बहनों की भावनाओं का प्रतीक है जो देश की रक्षा करने वाले अपने वीर भाइयों की सुरक्षा की कामना करती हैं। कक्षा 12वीं से साक्षी ठाकुर एवं कक्षा 9वीं से प्राची साहू, संध्या सोनवानी, साक्षी वर्मा, रानू प्रजापति, जानवी वर्मा, प्रियांशी वर्मा एवं संध्या वर्मा ने मिलकर राखियाँ तैयार की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins