छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव से निकला 29 लाख का गुटखा जब्त…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 10:17 AM
f X W

राजनांदगांव , राजनांदगांव से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली तक प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश का खुलासा हुआ है। गढ़चिरौली पुलिस ने कुरखेड़ा-आरमोरी मार्ग पर एक आयशर छह चक्के ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें 29.23 लाख रुपए का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू मिला। पुलिस ने तंबाकू से लदे ट्रक को जब्त कर लिया। वाहन की कीमत 15 लाख रुपए समेत जब्त माल का कुल मूल्य 45.20 लाख रुपए बताया गया है।

Advertisement
Advertisement

बुधवार को सूचना पर आरमोरी पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर आयशर ट्रक को रोक लिया। तलाशी में अलग-अलग ब्रांड के तंबाकू के पैकेट और पाउच मिले। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ने अपना नाम शाहु धर्मेशकुमार इंदेरमन (28), निवासी जोशीलमती, गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव बताया। पूछताछ में उसने जब्त माल जोशीलमती निवासी टेमन बेदराम साहू का होना बताया। पुलिस ने शाहु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि टेमन को वांछित आरोपी बनाया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शिकायत लेकर पहुंचा फेरीवाला, पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप, TI पर गिरी गाज ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins