छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : जंगल में मौत से सामना! अचानक सामने आए 4 भालू, फिर …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 4:18 PM
f X W

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भालुओं का आतंक देखने को मिला है, जहां दो युवकों पर 4 भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला, जबकि दूसरा युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज के तुमडीबहार इलाके में जंगल की ओर जा रहे थे, तभी अचानक 4 भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

Advertisement
Advertisement

वहीं दूसरे युवक पर चार भालुओं ने हमला कर दिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गए। हमले में युवक घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी लाया गया। यहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जंगल क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मतदाता जागरूकता को लेकर ईएलसी 2.0 के तहत नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins