छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : निरंकारी बाल समागम में सभी बच्चों ने दिया मानवता, संस्कार के साथ सद्‍भाव का संदेश…

By lokesh sharma|12 May 2026, 12:19 PM
f X W

राजनांदगांव , सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से लालबाग सिंधी कॉलोनी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को 31वें निरंकारी बाल समागम का आयोजन किया गया। संयोजक स्तर पर आयोजित इस समागम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से मानवता, संस्कार, विनम्रता और सद्भाव का प्रभावशाली संदेश दिया। गीत, नृत्य, नाटक और भजनों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

Advertisement
Advertisement

समागम में रायपुर से पधारी प्रियल शाजीदा ने बच्चों और संगत को संबोधित करते हुए कहा कि वह यहां आशीर्वाद देने नहीं, बल्कि बच्चों से आशीर्वाद लेने आई हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सहजता, पवित्रता और निष्कपट भाव ही समाज के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बचपन में मिले संस्कार ही जीवन की दिशा तय करते हैं और यही संस्कार आगे चलकर समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता को मजबूत बनाते हैं। बाल समागम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विनम्रता, समर्पण, शुक्राना, सहनशीलता और सद्भावना जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बताया। विभिन्न प्रस्तुतियों में यह संदेश दिया गया कि यदि बचपन से ही आध्यात्मिकता और अच्छे संस्कारों का समावेश हो, तो समाज का भी सकारात्मक निर्माण होता है।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि राजनांदगांव के साथ डोंगरगढ़, खैरागढ़, डोंगरगांव, कोटरासरार और रायपुर से पहुंचे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। बच्चों ने भजन, गीत, छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी प्रस्तुतियों के साथ हास्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मंच पर बाल प्रतिभाओं का आत्मविश्वास, संदेश और प्रस्तुति कौशल आकर्षण का केंद्र रहा। समागम में सिंधी समाज के प्रमुख मन्नूमल मोटलानी, अर्जूनदास पंजवानी, अर्जूनदास गंगवानी, ज्ञानचंद लालवानी, रायपुर से निखिल अडवानी तथा संत निरंकारी मंडल के संयोजक रूपलाल राजवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

READ ALSO  बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins