मध्य प्रदेशराज्‍य

PMJF PDG लायन तिलोकचंद बरडिया को मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 में चेयरपर्सन – LEO-Lion Liaison की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

By Admin|17 Sep 2026, 2:56 PM
f X W

PMJF PDG लायन तिलोकचंद बरडिया को मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 में चेयरपर्सन – LEO-Lion Liaison की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इंदौर
लायनिस्टिक वर्ष 2026–27 के लिए मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 में लायन तिलोकचंद बरडिया को चेयरपर्सन – LEO-Lion Liaison की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति 5 सितम्बर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।

मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन प्रवीण वशिष्ठ द्वारा लायन तिलोकचंद बरडिया को यह जिम्मेदारी प्रदान करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लायन बरडिया अपनी लगन, निष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं अनुभव के माध्यम से इस जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर लायन तिलोकचंद बरडिया ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन प्रवीण वशिष्ठ एवं मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि Leo एवं युवा नेतृत्व को सशक्त बनाना, युवाओं को Lions की सेवा गतिविधियों से जोड़ना तथा Lions और Leo सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

‘LEO-Lion Liaison’ की भूमिका के अंतर्गत Lions और Leo सदस्यों के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने, नेतृत्व विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा Leo से Lion बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। Lions Clubs International के अनुसार यह एक वर्षीय liaison भूमिका युवा नेतृत्व को Lions संगठन के साथ प्रभावी रूप से जोड़ने और Leo कार्यक्रम को मजबूत करने में सहयोग करती है।

लायनतिलोकचंद बरडिया लंबे समय से Lions गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 में युवा नेतृत्व को नई दिशा देने और Lions तथा Leo समुदाय के बीच मजबूत सहभागिता विकसित करने की अपेक्षा है।

READ ALSO  वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ तेज दौड़ेंगी ट्रेनें, बुधनी-बरखेड़ा रेल लाइन पर फेंसिंग का काम जारी

लायनिस्टिक वर्ष 2026–27 के लिए मिली यह जिम्मेदारी लायन तिलोकचंद बरडिया के सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्वों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

लायन राहुल अग्रवाल 
सेकटरी 
लायन क्लब सेंट्रल रायपुर छत्तीसगढ़

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button