छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में आज जिला लोधी समाज का सम्मेलन…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 12:44 PM
f X W

डोंगरगढ़ | पृथक जिला राजनांदगांव के गठन के बाद जिला लोधी समाज का प्रथम जिला सम्मेलन व सामाजिक बैठक 1 नवंबर को डोंगरगढ़ स्थित लोधी भवन में आयोजित होगी। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिले के विभिन्न सर्किलों के अध्यक्ष, पंच प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य और समाजजन शामिल होंगे। इस दौरान सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। ओमकार लिल्हारे को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तथा कलाराम वर्मा को कार्यवाहक जिला महासचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओमकार ने समाज के सभी सर्किल अध्यक्षों आदि को मौजूद रहने कहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आदिनाथ जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा और आहारचर्या, मुनिश्री ने दिया मोह त्याग का संदेश ...

Related Articles

2

Back to top button