छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : श्मशान घाट में महुआ शराब बेचने वाला बंदी…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 1:51 PM
f X W

राजनांदगांव । श्मशान घाट डबरी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री कर रहे एक आरोपी एवं बाजार चौक में मद्यपान कर रहे 2 शराबियों पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार बोरतलाव थानांतर्गत 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा ग्राम अंडी के श्मशान घाट डबरी में एक आरोपी शत्रुहन कन्नौजे 52 वर्ष निवासी वार्ड नं. 1 ग्राम अंडी को देशी महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

Advertisement
Advertisement

आरोपी के कब्जे से 24 झिल्ली पैकेट में कुल 12 बल्क लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया और आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 66/2026, धारा-34(2)आब. अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया। इसी तरह ग्राम अंडी बाजार चौक में 2 शराबियों लिखन पटेल 53 वर्ष निवासी ग्राम अंडी और पवन कुमार मंडावी 40 वर्ष निवासी ग्राम अंडी को शराब सेवन करते पकड़ा गया और आरोपियों के विरूद्ध अप. क्र. 67/2026, धारा-36(च)1 आबप्त अधिनियम पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins