छत्तीसगढ़

CG : SSB जवान ने किया सुसाइड …

By kadwaghut|14 Sep 2026, 12:02 PM
f X W

भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ के पास कुहचे गांव में स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक SSB जवान ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे हड़कंप मच गया। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।

पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम आनंद प्रकाश तिवारी बताया जा रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कैंप के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है।

फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- युवाओं को राष्ट्रसेवा के साथ सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर

Related Articles

2

Back to top button