छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : मेगा स्वास्थ्य शिविर गादीरास …

By lokesh sharma|14 Jul 2026, 12:50 PM
f X W

सुकमा । जिले के पीएचसी गादीरास में रविवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं GEMS Hospital के संयुक्त सहयोग से आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय, अस्थि, नेत्र, शिशु रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा।

Advertisement
Advertisement
शिविर के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत 57 पात्र हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही हितग्राहियों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

वहीं, 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 11 वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए वाहन की व्यवस्था की, जिससे वे आसानी से शिविर स्थल पहुंच सके। नंदे कमलू, भीमे, लखमे कवासी और सुकड़ी सहित अन्य पात्र बुजुर्गों के कार्ड बनाते हुए उनकी नेत्र जांच समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।

मेगा स्वास्थ्य शिविर में जेम्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिया और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। आयोजन के दौरान आयुष्मान भारत एवं वय वंदन योजना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पात्र हितग्राहियों से इन जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी और राहत देने वाला प्रयास बताया।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : रेलवे चौक के पीछे जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins