DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 4:00 PM
f X W

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से डायवर्सन प्लान का पालन करने की अपील की
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : बिलासपुर जिले के बांसा झाल के समीप पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की है। कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशानुसार यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्सन प्लान तैयार कर प्रभावी किया गया है।

         जारी डायवर्सन प्लान के अनुसार मरवाही की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन व्याहादृकोटमीदृकटघोरा मार्ग से होकर बिलासपुर जाएंगे। वहीं अनूपपुर की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन गौरेला-पेंड्रा मार्ग से व्याहादृकोटमीदृकटघोरा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। छोटे वाहनों के लिए गौरेलादृपीपरखूंटीदृखोंगसरा मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।

       कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन मार्ग का पालन करने तथा यातायात पुलिस एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा समुचित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। आमजन के सहयोग से आवागमन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बाधारहित बनाए रखा जा सकेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button