छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : महासमुंद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती ने तोड़ा दम…
राजनांदगांव , महासमुंद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती 20 वर्षीय आन्या खान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही हादसे में हुई मौत की संख्या तीन हो गई है। हादसा 23 अक्टूबर की सुबह महासमुंद के बावनकेरा चौक के पास हुआ था। पूर्व जनपद सभापति अमीन खान के बेटे की शादी से बारात वापस लौट रही थीं।
तभी तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तसमिया खान (17) और सना गाजी (26) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं आन्या खान पिता अयूब खान को गंभीर चोटें आई थी। जिनका इलाज रायपुर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह आन्या खान ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आन्या रायपुर के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बेटी की पढ़ाई के चलते परिवार भी रायपुर शिफ्ट हो गया था।
अगली खबर लोड हो रही है...




