छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

By kadwaghut|08 Jun 2026, 10:37 AM
f X W

राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया है। टूटे हुए हिस्सों के कारण रात के समय वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डिवाइडर की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है।

यह मार्ग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तक पहुंचने का महत्वपूर्ण रास्ता होने के कारण यहां यातायात का दबाव भी अधिक रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त डिवाइडर की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  निर्माण कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार

Related Articles

Back to top button