छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में भालू जोड़ा विचरण कर रहा, वन विभाग अलर्ट

By lokesh sharma|24 May 2026, 4:40 PM
f X W

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी में दो दिन पहले भालू का एक जोड़ा पत्थरों के बीच विचरण करते नजर आया। वन्य प्राणी की मौजूदगी की खबर के बाद वन महकमे की जोड़े पर नजर है। बताया जा रहा है कि जोड़े ने पिछले कुछ दिनों से पहाड़ पर अस्थाई रूप से अपना ठिकाना बना लिया है। अक्सर पहाड़ के इर्द-गिर्द भालू के जोड़े को देखा जा सकता है। इस संबंध में वन एसडीओ पूर्णिमा राजपूत ने बताया कि दो दिन पहले भालू पहाड़ में नजर आए हैं।

Advertisement
Advertisement

मैदानी अमला सुरक्षा के अलावा अन्य तरह से दोनों पर नजर रखे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़-खैरागढ़ स्थित क्रॉस पहाड़ी में भालू के जोड़े को खुलेतौर पर घूमते हुए देखे जाने के बाद वन अधिकारियों ने पहाड़ पर एहतियात बरतते हुए सुरक्षा संबंधी उपाय किए हैं। लोगों को पहाड़ के समीप नहीं जाने की सलाह दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पानी की तलाश में भालू पहाड़ से नीचे उतर सकते हैं।

इस दौरान वह हिंसक होकर किसी पर भी हमला कर सकते हैं। क्रॉस पहाड़ी के ठीक पीछे स्थित घने जंगल से संभवत: जोड़े के आने की आशंका है। जोड़े की घूमते हुए कुछ तस्वीरें भी वन महकमे को मिली है। सोशल मीडिया में भी इस तस्वीर को वायरल किया गया है। बहरहाल भालू के जोड़े की सुरक्षा पर वन विभाग की विशेष नजर है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins