छत्तीसगढ़कवर्धा जिला

CG : बूढ़ा महादेव मंदिर से विजय शर्मा ने किया 18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 1:49 PM
f X W

कबीरधाम । श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर ऐतिहासिक पुरातात्विक, पर्यटन एवं जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए आयोजित भव्य भोरमदेव पदयात्रा का शुभारंभ सोमवार प्रातः पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर, कवर्धा से श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की। शुभारंभ के पश्चात उपमुख्यमंत्री स्वयं भी श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

लगभग 18 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों शिवभक्त पूरे उत्साह और आस्था के साथ शामिल हुए। श्रद्धालुओं के हाथों में भगवा ध्वज, कंधों पर कांवड़ और मुख पर “हर-हर महादेव”, “बोल बम” तथा “जय भोलेनाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा है। पदयात्रा में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने शिव की टोली का रूप बनाकर मोहक प्रस्तुतियां दी जा रही है। भोलेनाथ के भक्ति भाव में सराबोर श्रद्धालु बाबा भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
भोरमदेव मार्ग पर जगह जगह ग्रामवासी और श्रद्धालुजन शिवभक्त पदयात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। लोगों के लिए पेयजल और चाय नाश्ते की व्यवस्था विभिन्न संगठनों द्वारा की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्टील स्लैग रोड से जिंदल स्टील ने रचा नया इतिहास, दुनिया की सबसे लंबी सड़क का गिनीज रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins