छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : 200 रुपये ने करा दिया बवाल, बात बढ़ी तो चला चाकू …

By kadwaghut|10 Sep 2026, 9:41 AM
f X W

बिलासपुर: सिर्फ 200 रुपये के उधार को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पैसे मांगने पर बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। कृष्ण ध्रुव ने बलराम से उधार की रकम मांगी, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

Advertisement
Advertisement

इसी दौरान विवाद बढ़ने पर कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर बलराम पर हमला कर दिया। हमले में बलराम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बलराम ध्रुव (30 वर्ष) ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। उसने एक हफ्ते पहले कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। बुधवार को रुपये मांगने पर कृष्ण ध्रुव ने कहा कि अभी रुपये नहीं हैं, बाद में दे दूंगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल, सिरगिट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आने वाले एक-दो वर्षों में रायगढ़ के विकास की तस्वीर जमीन पर स्पष्ट दिखाई देगी : वित्त मंत्री चौधरी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins