छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : मंदिर में पूजा कर रही महिला को धमकाया, बिल्डर गिरफ्तार …

By lokesh sharma|02 Mar 2026, 1:00 PM
f X W

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र की एक ईडब्ल्यू आवासीय कॉलोनी में प्रवेश मार्ग को लेकर चल रहा विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। महिला से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने रविवार को बिल्डर गौरव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement

मामले में आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कॉलोनी में बने ईडब्ल्यूएस आवास परिसर के आने-जाने के रास्ते को लेकर बिल्डर, नगर निगम और स्थानीय रहवासियों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को भी शिकायत दी गई थी।

इसी बीच 24 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे गौरव तिवारी कुछ नगर निगम कर्मचारियों के साथ कॉलोनी पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान गार्डों से बदसलूकी की गई और जबरन अंदर घुसने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि सूचना मिलने पर वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। वहां नगर निगम के आदेश की प्रति दिखाने को लेकर कहासुनी हुई।

महिला का आरोप है कि उसी रात करीब 8 बजे, जब कॉलोनी के मंदिर में आरती की तैयारी चल रही थी, तब फिर से गौरव तिवारी वहां पहुंचा और उसे जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही हाथ पकड़कर धक्का देने और अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला, जिसमें कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। सरकंडा थाना पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के आधार पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया। जांच के बाद रविवार को आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

READ ALSO  CG : खैरागढ़ की प्रो. डॉ. मांडवी सिंह फिर बनीं भातखण्डे संस्कृति विवि की कुलपति ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins