छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : 16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

By kadwaghut|08 Sep 2026, 11:49 AM
f X W

1400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती 15 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा,
8 वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मिलेगा अवसर

Advertisement
Advertisement

धमतरी । जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलिहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने, धमतरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा।

रोजगार मेले में 15 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न पदों पर 1400 से अधिक युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण के साथ स्नातक, बीएससी, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, आईटीआई, बीई एवं सीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

7 से 11 सितंबर तक प्री-प्लेसमेंट काउंसिलिंग

रोजगार मेले से पहले 7 से 11 सितंबर तक लाइवलिहुड कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट एवं काउंसिलिंग कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन शिविरों में पहुंचकर रोजगार मेले के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

प्री-प्लेसमेंट गतिविधियां 8 सितंबर को आईटीआई मगरलोड, 9 सितंबर को जनपद पंचायत नगरी और 10 सितंबर को जनपद पंचायत कुरूद में भी आयोजित की जाएंगी।

READ ALSO  प्रदेश की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरा सौभाग्य, एक भाई के नाते उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पित - मुख्यमंत्री साय

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins