छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : प्लेट मिल एवं यूआरएम ने रचा नया इतिहास : पहली बार पार किया 100 लॉन्ग रेल रेक का आंकड़ा…

By kadwaghut|02 Sep 2026, 1:14 PM
f X W

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल एवं यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) ने अगस्त 2026 में उत्पादन एवं प्रेषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्लेट मिल ने उत्पादन एवं प्रेषण में पांच नए रिकॉर्ड बनाए, वहीं यूआरएम ने पहली बार एक माह में 100 से अधिक EUR (लॉन्ग रेल) रेक का प्रेषण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों मिलों का यह शानदार प्रदर्शन परिचालन उत्कृष्टता, उच्च उत्पादकता, निरंतर सुधार और टीम भावना के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इन उपलब्धियों के अवसर पर निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र, चित्तरंजन महापात्र ने प्लेट मिल एवं यूआरएम का दौरा कर दोनों विभागों के कार्मिकों को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए. के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) कमल भास्कर तथा कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार उपस्थित रहे।

निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र एवं सभी कार्यपालक निदेशकों ने प्लेट मिल एवं यूआरएम की पूरी टीम तथा सभी संबद्ध विभागों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों विभाग अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण और टीम भावना के साथ भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने दोनों मिलों की टीमों के समर्पण, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

READ ALSO  राजनांदगांव : हर चीज से हमें कोई न कोई सीख मिलती ही है: श्रेयांशप्रभ...

प्लेट मिल ने अगस्त में बनाए पांच नए रिकॉर्ड
प्लेट मिल ने अगस्त 2026 में 1,25,214 टन का सर्वश्रेष्ठ अगस्त उत्पादन दर्ज किया, जिसने अगस्त 2025 के 1,20,448 टन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही प्लेट मिल ने डायरेक्ट प्रेषण में 85,101 टन, हाई टेंसाइल प्रेषण में 40,050 टन तथा दैनिक रोड प्रेषण में 1,699 टन एवं 52 ट्रॉलियों का नया रिकॉर्ड बनाया। अगस्त माह का कुल प्रेषण भी 1,28,159 टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

यूआरएम ने पहली बार पार किया 100 लॉन्ग रेल रेक का आंकड़ा
यूआरएम ने अगस्त 2026 में 260 मीटर रेल पैनल के 102 EUR रेक का प्रेषण कर पहली बार एक माह में 100 रेक का आंकड़ा पार किया। इससे पहले यूआरएम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जून एवं जुलाई 2026 में 94 EUR रेक का था।

उल्लेखनीय है कि यूआरएम ने मई 2026 से लगातार चौथे माह निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्राइम उत्पादन किया है। लगातार चार माह निर्धारित क्षमता पर उत्पादन के बाद 100 से अधिक EUR रेक का प्रेषण यूआरएम की परिचालन स्थिरता, बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता और प्रभावी ग्राहक प्रेषण क्षमता को दर्शाता है।

लॉन्ग रेल के कुल प्रेषण में भी बीएसपी ने सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया। अगस्त 2026 में संयंत्र से कुल 119 EUR रेक का प्रेषण हुआ, जो जून 2026 के 111 EUR रेक के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से अधिक है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि बीएसपी पूर्व में आरएसएम एवं यूआरएम को मिलाकर लगभग 100 लॉन्ग रेल रेक के प्रेषण स्तर तक पहुंचता रहा है। अब केवल यूआरएम से ही एक माह में 100 से अधिक लॉन्ग रेल रेक का प्रेषण होना मिल की उत्पादन एवं प्रेषण क्षमता में हुए महत्वपूर्ण सुधार तथा परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में आएगा ₹43,600 करोड़ का विदेशी निवेश! सिंगापुर से लौटे CM साय ने बताई पूरी योजना

प्लेट मिल एवं यूआरएम की ये उपलब्धियां उच्च उत्पादकता, परिचालन उत्कृष्टता, कम कन्वर्ज़न लागत, उच्च मूल्यवर्धित उत्पादों, सुरक्षा, डिजिटलीकरण एवं ऑटोमेशन की दिशा में संयंत्र के प्रयासों को मजबूती प्रदान करती हैं। दोनों मिलों का बेहतर उत्पादन एवं प्रभावी प्रेषण प्रदर्शन सेल के महत्वाकांक्षी ‘Mission 10K Cr PBT’ लक्ष्य की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र के योगदान को और सुदृढ़ करता है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button