छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बोटेसुर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक चिंतामिण को शिक्षादूत पुरस्कार …
गंडई पंडरिया l आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शिक्षा के क्षेत्र और अकादमिक कार्यों के लिए 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग कबीरधाम के द्वारा आयोजित शिक्षक प्रतिभा सम्मान में जिले से लगभग 15 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल कबीरधाम में आयोजित किया गया। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शिक्षक चिंतामणी राय को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार जिसमें श्रीफल, प्रमाण पत्र, मोमेंटो तथा 5000 नकद प्रदान कर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2026-27 से सम्मानित किया। शिक्षक चिन्तामणी शासकीय प्राथमिक शाला बोटेसुर में पदस्थ हैं।
अगली खबर लोड हो रही है...



