छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: महापौर ने निगम, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियो की ली सयुक्त बैठक – लाससेंस,खाद्य सामाग्री, क्वालिटी, सिलेण्डर, साफ सफाई की जाॅच करने बनी रणनीति

By kadwaghut|24 Oct 2026, 11:12 PM
f X W

शाम को सयुक्त टीम शहर में निकली जाॅच के लिए

राजनांदगांव 24 अक्टूबर। अतिक्रमण कर एवं अवैध रूप से मांस विक्रय करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने शहर में मांस विक्रय करने वालो का नगर निगम द्वारा लायसेंस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति संबंधी दस्तावेज की जाॅच की जा रही है। इसी कडी में आज महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नगर निगम, पुलिस, खाद्य एवं खाद्य व औषधी विभाग के अधिकारियो की संयुक्त बैठक लेकर मांस विक्रय करने वाले होटल, ठेला में विभिन्न पहलुओ की जाॅच करने चर्चा किए। बैठक में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, प्रशिक्षु आई.पी.एस. व नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार, डीएसपी श्री एस.पी. तिवारी, टीआई श्री उपेन्द्र साहू, खाद्य व औषधी विभाग के अभिहित अधिकारी श्री तरूण बिडला, सहायक खाद्य अधिकारी श्री द्रोण कामडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक में महापौर श्री यादव ने कहा कि कुछ दिनो ंपूर्व गौरी नगर में अवैध रूप से मांस विक्रय करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई जिसके आधार पर संबंधितो पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की गयी, वही नगर निगम द्वारा अवैध मांस विक्र्रेता का अतिक्रमित घर तोड ठेला जप्ती किया गया था। इसी परिपे्रक्ष्य में शहर में मास विक्रय करने वालो की लायसेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति तथा साफ सफाई आदि की जाॅच कर तीन दिवस के अंदर दस्तावेंज दिखाने नगर निगम द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अलावा खाद्य एंव सुरक्षा संबंधी सभी विभाग अपने अपने कार्य से संबंधित पहलुओ की जाॅच करने आज मिटिंग बुलाई गयी है। उन्हांेने कहा कि संयुक्त टीम बनाकर मांस विक्रेताओं के लायसेंस, विभाग की अनुमति, व्यावसायिक गैस सिलेंडर, फुड क्वालिटी के अलावा साफ सफाई आदि की जाॅच की जाए, जिससे अवैध कारोबार में अंकुश लग सके।

READ ALSO  राजनांदगांव : बारिश में रुके हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश...


महापौर के निर्देश पर आज शाम को ही नगर निगम,खाद्य,खाद्य व औषधी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शहर मे मांस विक्रय करने वाले होटल, ठेला खोमचा की जाॅच किए। जाॅच टीम नया बस स्टैण्ड, टाउन हाॅल के सामने, फ्लाई ओव्हर के नीचे, पोस्ट आफिस के पास, पुराना बस स्टैण्ड में मांस विक्रेताओं के होटल व ठेला में दबिश देकर फुड लायसेंस, खाद्य सामाग्री एवं खाद्य संबंधी अन्य चीजो तथा सुरक्षा की जाॅच कर व्यवसायिक के स्थान पर घरेलु सिलेण्डर का उपयोग करते पाये जाने पर 4 सिलेण्डर जप्त किए। संयुक्त टीम द्वारा आगे भी जाॅच की कार्यवाही की जावेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button