छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : भिलाई के चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरे में मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप…

By lokesh sharma|18 Dec 2025, 10:39 AM
f X W

दुर्ग : भिलाई के चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरे में मिली महिला की लाश की शिनाख्ती पुलिस ने कर ली है। सुपेला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला सुपेला की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के हाथ में गोदना से लिखे हुए नामों को प्रचारित किया था, जिसके बाद महिला का लिव इन पार्टनर थाने पहुंचा और उसने महिला की पहचान की। वहीं तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। बता दें कि 12 दिसंबर की सुबह चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास नाली में बोरे में बंद महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी। उसके हाथ में गोदना से लखन, सुरेश, महादेव, आरती लिखा था।

Advertisement
Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के मायके के परिजनों ने भी उसकी पहचान की है। परिजनों के बयान और हत्या के साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि वह 4 दिसंबर को एक कार्यक्रम में अपने लिव इन पार्टनर के साथ आखिरी बार दिखी थी। उसके बाद से किसी ने उसे न देखा और न ही उससे बातचीत हो पाई।

इधर इस अंधे कत्ल में महिला की शिनाख्त करने के लिए दुर्ग पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित दर्जनभर जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट को खंगाला। जिले के अलग-अलग स्पा सेंटर्स में काम करने वाली महिलाओं की जानकारी भी खंगाली। आखिरकार महिला के हाथ में गोदना से लिखे नामों से ही महिला की शिनाख्त हो पाई। महिला के अंधे कत्लकी गुत्थी को सुपेला पुलिस जल्द सुलझाने का दावा कर रही है। पुलिस ने महिला की हत्या को लेकर तीन संदेहियों को हिरासत में भी लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे बेनकाब होंगे।

READ ALSO  CG : पुलिसकर्मियों के वेतन से बिना सहमति कटौती पर हाईकोर्ट सख्त ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins