DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु 17 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

By kadwaghut|07 Sep 2026, 1:06 PM
f X W

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र रवानपारा गौरेला में सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदनों की मूल्यांकन समिति द्वारा आवेदनों के निरीक्षण एवं परीक्षण के उपरांत अनंतिम सूची तैयार की गई है। उक्त अनंतिम सूची के संबंध में 17 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

Advertisement
Advertisement

जिन अभ्यर्थियों को अनंतिम सूची में आपत्ति है, वे निर्धारित अवधि में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि संबंधित पद नगर पालिका परिषद गौरेला अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र रवानपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins