छत्तीसगढ़

CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 15 घायल, 3 गंभीर…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 4:23 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सलिहा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। परसापाली मोड़ के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 15 महिला-पुरुष घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक ही पिकअप वाहन में सवार होकर बसना के बेहरदबरी गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परसापाली मोड़ के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही सलिहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा नजर रखी जा रही है।

फिलहाल पिकअप वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सलिहा पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जशपुर के रंजीता स्टेडियम में दही हांडी उत्सव की धूम, पर्यटन मंत्री भी हुए शामिल…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins