छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा का महत्व बच्चों को बताया गया…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 12:22 PM
f X W

डोंगरगांव , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला में शिक्षाविद्, दार्शनिक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया तथा पेन भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती का आकर्षक फोटो फ्रेम भेंट कर शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक रमेश चंद्र साहू, प्रधान पाठक एस एल तारम, संकुल समन्वयक एस एल तिवारी, शिक्षक अवध राम कंवर, भोजराज साहू, लक्ष्मीकांत शर्मा उपस्थित थे।

शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार डॉ. राधाकृष्णन ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक सम्मान, गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षा के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में उत्साह, सम्मान एवं प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुईं शिक्षिका कोनिका, मिली शाबाशी…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins