छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: तेज रफ्तार बनी जानलेवा: अनियंत्रित बाइक सीमेंट के खंभे से टकराई, चालक की मौत

By kadwaghut|02 Aug 2026, 5:00 PM
f X W

घुमका थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव/घुमका। घुमका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के दौरान हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार शर्मा (59 वर्ष) निवासी पोलसाय पारा, दुर्ग 9 फरवरी 2026 को अपनी मोटरसाइकिल CG 07 LP 2247 से जालबांधा से लिटिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोहंदी चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे जालीदार तार के सीमेंट खंभे से टकरा गई

हादसे में उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। डायल-112 की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमका लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण गंभीर चोटों, हड्डी टूटने, आंतरिक अंगों के क्षतिग्रस्त होने और अत्यधिक रक्तस्राव (Hemorrhagic Shock) को बताया है। मर्ग जांच के दौरान गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों से यह सामने आया कि दुर्घटना किसी अन्य वाहन की टक्कर से नहीं, बल्कि मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खंभे से टकराने के कारण हुई।

पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष को हटाने भाजपा-कांग्रेस के सदस्य हुए लामबंद…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins