छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG: अंधविश्वास के नाम पर हैवानियत, झाड़फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|26 Dec 2025, 6:02 PM
f X W

भिलाई | Bhilai News

छत्तीसगढ़ के भिलाई से अंधविश्वास का एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां झाड़फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर POCSO Act के तहत जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

बीमारी के बहाने ले जाया, अंधविश्वास का उठाया फायदा

यह मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे परमेश्वर बघेल उर्फ बादु बैगा के पास ले गए थे। आरोपी ने बच्ची की स्थिति को “बाहरी हवा का साया” बताकर झाड़फूंक शुरू की और नींबू फेंकने का बहाना बनाकर उसे घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी में ले गया, जहां उसने उसके साथ अपराध किया।

धमकी के कारण दो दिन तक चुप रही पीड़िता

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के कारण पीड़िता दो दिन तक चुप रही, बाद में हिम्मत जुटाकर पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

साजा से गिरफ्तार, POCSO के तहत जेल

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को बेमेतरा जिले के साजा से गिरफ्तार किया और उसे पास्को एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच गंभीरता से जारी है और पीड़िता को हर संभव कानूनी व सामाजिक सहायता दी जा रही है।

यह भी पढे़ : CG: कार-ट्रक की टक्कर में कांग्रेस नेता और शिक्षक की मौत

READ ALSO  CG : ’जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई - कलेक्टर रोक्तिमा यादव’
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins