छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बाइक सवार तेज रफ्तार कार से टकराए, दो घायल, भिलाई रेफर…

By kadwaghut|25 Aug 2026, 10:42 AM
f X W

राजनांदगांव , छुईखदान थाना क्षेत्र के जोरातराई रोड पर रविवार रात धमधा से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और कार उसे करीब 500 मीटर तक घसीटती चली गई।

हादसे में बाइक सवार हुलास साहू और योगेश साहू, निवासी मदनपुर खैरागढ़, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक रविवार रात बाइक से धमधा की ओर से वापस लौट रहे थे। घायलों को तत्काल धमधा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भिलाई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन छुईखदान थाने पहुंचे और कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ‘वजन त्यौहार’ और बाल गृहों के स्वास्थ्य एवं साप्ताहिक आहार प्लान की हुई सराहना

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins