छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : विधायक किरण देव ने जामावाड़ा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था का किया निरीक्षण

By kadwaghut|05 Dec 2025, 12:49 PM
f X W

रायपुर,

विधायक श्री किरण देव ने जामावाड़ा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था का किया निरीक्षण

जगदलपुर विधायक किरण देव ने गुरुवार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जामावाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र और लेम्पस कार्यालय में क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर धान विक्रय के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह अचानक उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 

    वे सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित केंद्र के प्रबंधक को निर्देश दिए कि खरीदी की गति बढ़ाई जाए, बारदाने की सुलभता और किसानों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। वहीं धान की तौलाई भी समय पर सुनिश्चित किया जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  AK-47 से हवाई फायरिंग का मामला, IPS अंकिता शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं; सरकार के रुख पर नजरें

Related Articles

Back to top button