छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी, कार में दुष्कर्म का आरोप …

By kadwaghut|03 Sep 2026, 12:31 PM
f X W

राजनांदगांव: छुरिया थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती का लगातार चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सफदर खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2026 दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को वन रक्षक भर्ती का फॉर्म भरने की बात कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा था। इसके बाद वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़िता के पिता से 43 हजार रुपये भी ले लिए।

Advertisement
Advertisement

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और जब वह घर पर अकेला था, तब उसे कमरे के अंदर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी अश्लील गाली-गलौज करता था। इसके अलावा आरोपी अपनी कार में बैठाकर डराने-धमकाने और बदनाम करने की धमकी देकर भी जबरदस्ती करता था।

मामले की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सफदर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद सफदर खान पिता स्व० इसराइल खान उम्र 48 साल निवासी वार्ड 04 सीताबर्डी पठान पारा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 1002.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins