छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG मौसम: मानसून की विदाई फिर भी बारिश की एंट्री, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बदलेगा मौसम …

By kadwaghut|17 Oct 2026, 10:10 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज, (17 अक्टूबर) को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।

शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में बिजली संकट रोकने की तैयारी तेज, बढ़ती मांग के बीच 6300 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने पर जोर

Related Articles

Back to top button