kadwaghut logo final
राजनांदगांव , ग्राम मोखली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय रामधुनी गायन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 4 व 5 सितंबर को किया जा रहा है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रामवासियों के द्वारा यह सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के पहले दिन 4 सितंबर को उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य डोंगरगांव रेशमा साहू होंगी। ्प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 5 सितंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण अध्यक्ष सुखीत राम साहू होंगे। मोखली वासियों ने आसपास के अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
अगली खबर लोड हो रही है...
