छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : करियर लॉन्चर रायपुर के अचीवर्स मीट 2025 में 50 से अधिक छात्रों का सम्मान …

By kadwaghut|09 May 2026, 3:39 PM
f X W

रायपुर । करियर लॉन्चर रायपुर ने अपने वार्षिक अचीवर्स मीट 2025 का आयोजन भव्य रूप से किया, जिसमें CLAT, AILET और IPM-BBA जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम होटल क्लार्क्स इन में आयोजित हुआ और यह सफलता, समर्पण एवं परिश्रम का उत्सव बन गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुजाता क्षीरसागर, प्रेसिडेंट एवं चीफ बिज़नेस ऑफिसर, करियर लॉन्चर रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया और करियर की योजना एवं सफलता के मंत्र साझा किए।

प्रमुख छात्रों की उपलब्धियाँ:
अनन्य तामस्कर – CLAT 2025 में अखिल भारतीय रैंक 3, पलक गोयंका – AILET 2025 में अखिल भारतीय रैंक 27, गोविंद खेतपाल – CLAT 2025 में अखिल भारतीय रैंक 299, ईशान अग्रवाल, करण लालवानी और अनया चंद्राकर – IIM इंदौर और IIM रोहतक के प्रतिष्ठित IPM कार्यक्रमों में चयनित हुए। 20 से अधिक छात्रों का चयन देश के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLUs) में हुआ, वहीं 25 से अधिक छात्रों ने भारत के शीर्ष BBA/IPM संस्थानों में स्थान पाया। कार्यक्रम में प्रियंका मैम, सेंटर डायरेक्टर, करियर लॉन्चर रायपुर एवं पूरी टीम उपस्थित रही। उन्होंने छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए करियर लॉन्चर की प्रतिबद्धता दोहराई कि वह छात्रों को उनके लक्ष्यों तक पहुँचाने में सदैव साथ रहेगा। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक शब्दों और एक संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें चयनित छात्रों ने वर्तमान अभ्यर्थियों से बातचीत कर उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गाँव कचोरा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में सरकार ने लाई खुशहाली

Related Articles

Back to top button