छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. प्रकाश खुंटे सम्मानित…

By kadwaghut|17 Aug 2026, 10:58 AM
f X W

राजनांदगांव , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सक डॉ. प्रकाश खुंटे को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मानित किया। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति प्रदान की गई।

Advertisement
Advertisement

सम्मान मिलने पर चिकित्सक ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा पथ पर और अधिक निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने जिला प्रशासन और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए मरीजों का विश्वास और समाज का सहयोग सबसे बड़ी प्रेरणा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  चिरायु योजना से जन्मजात समस्या से मिली राहत, तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins