छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्नेह मिलन : बीटीआई में गुरुजनों का हुआ सम्मान, पुराने साथी मिलकर हुए भावुक…

By kadwaghut|01 Sep 2026, 11:40 AM
f X W

डोंगरगांव , बीटीआई डोंगरगांव के वर्ष 2006 से 2008 बैच के छात्राध्यापकों का स्नेह मिलन समारोह को हुआ। वर्षों बाद एकत्रित हुए पुराने साथियों व गुरुजनों ने छात्राध्यापक जीवन की स्मृतियों को साझा किया गुरुजन शंकर वास्कले, वाय के गहरवार, वीरेन्द्र दुबे, देवेन्द्र तिवारी, रोम सिंह मंडलोई, जेपी यदु, कविता दुबे, प्रीति झा, शाहिदा कुरैशी का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। गुरुजनों ने अपने पूर्व छात्राध्यापकों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वर्षों बाद मिले साथियों ने प्रशिक्षण काल के अनुभवों, पुरानी स्मृतियों और अपने वर्तमान जीवन से जुड़े प्रसंगों को साझा किया। हंसी-मजाक व आत्मीय संवाद के बीच सभी ने समारोह का आनंद लिया। सभी साथियों व गुरुजनों ने साथ मिलकर भोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने कहा कि वर्षों बाद गुरुजनों व पुराने मित्रों से मिलना सुखद व भावुक अनुभव रहा।

छात्राध्यापक जीवन के उसी दौर में लौट आए: ऐसा लगा मानो समय की दूरी समाप्त हो गई हो और सभी पुनः बीटीआई के छात्राध्यापक जीवन के उसी दौर में लौट आए हों। कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार साहू, एकलव्य साहू ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिलासपुर की रेणुका और त्रिशा ने दिल्ली में दिखाया हुनर, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हासिल की उपलब्धि

Related Articles

Back to top button