छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, हाइवा जब्त …

By lokesh sharma|10 Apr 2026, 10:32 AM
f X W

बेमेतरा। जिले के साजा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम पिंकी मनहर के नेतृत्व में गठित टीम ने थानखमरिया क्षेत्र में अवैध रेत से भरी एक हाइवा को जब्त किया। जानकारी के अनुसार, हाइवा कुरुद क्षेत्र से सहसपुर मार्ग की ओर जा रही थी। वाहन जांच के दौरान चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पर्ची। इसके बाद मौके पर ही वाहन को जब्त कर थाना खमरिया में सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Advertisement

प्रशासन को लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पिंकी मनहर ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उनके साथ तहसीलदार सविता मंडोरिया और नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू भी मौजूद रहे। अवैध रेत परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे शासन को राजस्व की हानि भी होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अनियंत्रित रेत खनन से जल स्तर घटता है और पर्यावरण संतुलन बिगड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी। इस सख्त कदम के बाद लोगों में प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है और साफ संकेत मिला है कि अब अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। एसडीएम पिंकी मनहर की यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता और सख्ती का उदाहरण है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ ALSO  राजनांदगांव : श्मशान घाट में महुआ शराब बेचने वाला बंदी…

प्रशासन ने कहा कि अवैध खनन से बचने के लिए सभी रेत विक्रेताओं और परिवहन व्यवसायियों को वैध दस्तावेज और रॉयल्टी पर्ची लेकर चलने की हिदायत दी जाती है। कानून का पालन न करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय लोग भी प्रशासन की इस कदम से संतुष्ट हैं और उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में नियम-कानून का पालन बढ़ेगा और अवैध खनन पर अंकुश लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके। इस कार्रवाई में प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी और किसी को भी कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins