छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला अस्पताल के परिसर से जल निकासी करने प्लानिंग…

By kadwaghut|01 Sep 2026, 10:35 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के बाहरी परिसर में तेज बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इसी सीजन में तेज बारिश में जिला अस्पताल परिसर दो बार लबालब हुआ। ऐसे में निगम और जिला अस्पताल प्रबंधन जल निकासी करने की प्लानिंग कर रहा है। प्लानिंग के तहत शहर में नालों की सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने और नालों के पानी को डायवर्ट करने की प्लानिंग की जा रही है। जिला अस्पताल के चारों तरफ दीवार खड़ी करने, ड्रेनेज सिस्टम को पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर करने की योजना है।

शहर का पानी जिला अस्पताल के सामने वाले नाले होकर नंदई के रास्ते शिवनाथ नदी की दिशा में स्थित एक बड़े नाले तक पहुंचता है। गर्मी में जेसीबी मशीन से इसकी सफाई कराई गई। इसके बाद बसंतपुर के कुछ हिस्सों से गुजरने वाले नाले को साफ किया गया। लेकिन जुलाई और अगस्त माह की तेज बारिश के दौरान जिला अस्पताल परिसर फिर लबालब हो गया था। हालांकि इस बार अस्पताल की उंचाई बढ़ने से बारिश के पानी ने अस्पताल के भीतर प्रवेश नहीं किया निगम आयुक्त, निगम के अफसर और अस्पताल के अफसरों ने सोमवार को यहां निरीक्षण कर चर्चा की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से आकांक्षा के सपनों को मिले पंख, श्रमिक परिवार की बेटी के लिए खुलीं नई संभावनाएं

Related Articles

Back to top button