छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जल आपूर्ति प्लांट और नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए…

राजनांदगांव . पूर्व नगर निगम चेयरमैन अशोक फड़नवीस ने मोहारा जल आपूर्ति प्लांट और नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जल विभाग में इंजीनियरिंग से जुड़े कोई विशेषज्ञ नहीं हैं, और प्राइवेट कंपनी को ठेका देने के बाद से मोहारा प्लांट पूरी तरह से बेपरवाह हो गया है।

फड़नवीस ने आरोप लगाया कि वार्डों में गंदा पानी आपूर्ति की जा रही है, और इसके बावजूद आज तक जल आपूर्ति विभाग के किसी भी जिमेदार इंजीनियर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहर की जनता को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है, और जिमेदार लोग अपनी मौज-मस्ती में मस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति नगर निगम प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है, जहां कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button