छत्तीसगढ़रायपुर जिला

cg. सार्वजनिक अवकाश का एलान; स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

By kadwaghut|31 Aug 2026, 10:12 PM
f X W

त्योहारों के साथ सितंबर की खुशियां दोगुनी होने वाली है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सितंबर के लिए शासकीय अवकाश की घोषणा की है। सरकार ने 4 सितंबर और 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। इन दो दिनों में राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और शासकीय कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान शासकीय काम-काज नहीं होंगे। 

सितंबर महीने में पहला शासकीय अवकाश चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रहेगा। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही पांच सितंबर को शनिवार और छह सितंबर को रविवार होने के कारण कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है। 14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज का विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इस दिन भी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पूर्ण अवकाश रहेगा। इसके अलावा 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान रखा गया है।

सितंबर में कई ऐच्छिक अवकाश भी रहेंगे। इनमें हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी शामिल हैं। स्थानीय और ऐच्छिक अवकाश के संबंध में अंतिम निर्णय संबंधित जिले या विभाग का आदेश ही माना जाएगा। नुआखाई जैसे स्थानीय त्योहारों पर छुट्टी का निर्णय जिला प्रशासन के जारी आदेश के आधार पर ही लागू होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों का अधीक्षण अभियंता ने किया सघन निरीक्षण ...

Related Articles

Back to top button