छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : सुशासन तिहार में अधिकारियों ने पूल वाहन से पहुंचे शिविर …

By kadwaghut|16 May 2026, 4:44 PM
f X W

बलौदाबाजार। पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुए पेट्रोल -डीजल की मितव्ययिता एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला अधिकारियो ने सामूहिक रूप से एक बस में सवार होकर विकासखंड पलारी अंतर्गत समाधान शिविर कुसमी पहुंचे। प्रशासन की पहल एवं अधिकारियो की सादगीपूर्ण व्यवहार ने लोगों को प्रेरक सन्देश दिया।सभी अधिकारी पहले कलेक्टोरेट परिसर में एकत्रित हुए। इसके पश्चात यहां खड़ी बस में सहर्ष सवार हुए और बस अधिकारियो को लेकर कुसमी शिविर के लिये रवाना हुई। गौरतलब है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसाधनों की संयमित उपयोग एवं सामूहिक उत्तरदायित्व निभाने देशवासियों से अपील की है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिला प्रशासन द्वारा सभी जिला अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों सुशासन शिविर या अन्य दौरे में जाते समय पूल वाहन का उपयोग करने के निर्देश दिये गये है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

Related Articles

2

Back to top button