छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : सिलेंडर ब्लास्ट Live मरे 4 लोग, आग बुझा रहे मोहल्ले वाले भागे …

By kadwaghut|13 May 2026, 4:28 PM
f X W

दुर्ग। जिले के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक घर में रखा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि धमाके से एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। अब घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अचानक घर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद अचानक घर में आग उठता दिखाई देता है। धीरे धीरे करके आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले लेता है। देखते ही देखते आसपास के इलाके में हड़कंप मच जाता है। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि लोग अपने घरों से निकलकर इधर उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को सीएम की ओर से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 15 दिनों के अवकाश का ऐलान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins