kadwaghut logo final
डोंगरगांव| छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन जिला इकाई ने जिले के विभिन्न ग्रामों में पौधरोपण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में डोंगरगांव तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तामेश्वर देवांगन ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए वृक्षों की आवश्यकता है।
लगातार वृक्षों की कटाई से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है, समय पर वर्षा नहीं होती, कभी अत्यधिक वर्षा हो जाती है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस संतुलन को बनाए रखने के लिए पीपल, नीम, करंज जैसे पर्यावरण संतुलन करने वाले वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण किया जाना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को प्रतिवर्ष कम से कम पांच पौधों का रोपण करने की अपील की है। सचिव हिरेंद्र कुमार वैष्णव, भुनेश पटेल सहित कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित थे।
