राजनांदगांव | शहर को सुंदर बनाने के लिए मुख्य मार्गों के डिवाइडरों पर लगाए गए सजावटी पौधों की नियमित देखरेख नहीं होने से अब वहां झाड़ियां और खरपतवार उग आए हैं। कई स्थानों पर पौधे सूख चुके हैं, जबकि झाड़ियों ने पूरी जगह घेर ली है। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ यातायात संकेत और डिवाइडर भी स्पष्ट दिखाई नहीं देते। निगम को समय पर सफाई और पौधों के रखरखाव की व्यवस्था करने की जरूरत है।
