छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : टैक्स वसूली पर सख्ती: बड़े बकायेदारों को कुर्की का नोटिस, बकाया वसूली तेज…

By kadwaghut|19 Oct 2026, 12:28 PM
f X W

राजनांदगांव , दिवाली के पहले नगर निगम ने टैक्स वसूली पर सख्ती शुरू कर दी है। बकाएदारों को लगातार नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं नो​टिस के बाद भी बकाया टैक्स नहीं जाम करने वालों पर कुर्की की कार्रवाई की भी तैयारी है।

इसके अलावा टैक्स वसूली के लिए राजस्व विभाग को वार्ड वार जिम्मेदारी दी गई है। जिनकी वसूली की लगातार समीक्षा भी की जा रही है। बीते 16 दिनों में 51 वार्डों में 43 लाख रुपए के बकाया टैक्स की वसूली की गई। इसे आयुक्त जीआर मरकाम ने लक्ष्य से काफी कमजोर बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली में कमजोरी दिखाने वाले सहायक राजस्व अधिकारियों के वेतन रोकने जैसी भी कार्रवाई की जाएगी।

इधर निगम प्रशासन ने हर वार्ड से 20 बड़े बकायादारों की सूची तैयार करने की प्लानिंग की है। जिन्हें पहले टैक्स जमा करने नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद भी टैक्स नहीं देने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। टैक्स वसूली की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। निगम कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में वेतन के संकट से न जूझना पड़े इसलिए बकायेदारों से टैक्स वसूली पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

वेतन के लिए हर महीने ढाई करोड़ की जरूरत नगर निगम में करीब 600 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें वेतन देने हर महीने औसत ढाई करोड़ रुपए की जरूरत होती है। टैक्स वसूली कमजोर होने के चलते कर्मचारियों के वेतन का संकट खड़ा हो जाता है। सामने दिवाली का त्योहार है। जिसमें कर्मचारी एडवांस की भी ​िंडमांड करते हैं। निगम से टैक्स वसूली तेज करने अभियान शुरू किया है।

READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : बिहान ने ममता राजवाड़े को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, किराना और फोटोकॉपी दुकान से कमा रहीं 25 से 30 हजार रूपये प्रतिमाह...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button