छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सुशीला यादव हुई आत्मनिर्भर, खोली स्वयं की दुकान…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 12:17 PM
f X W

पति अब नही जाते दूसरे के पास काम करने,

रायपुर । भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। त्योहार से पहले ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त जारी कर प्रदेश की लाखों बहनों को आर्थिक संबल के साथ स्नेह का उपहार दिया है।

महासमुंद जिले के कोमाखान विकासखंड के ग्राम बिडोरा की सुशीला यादव भी प्रदेश की बहनों के लिए एक मिसाल है। जो महिला कभी घर से बाहर निकलने में डरती थीं, आज वही अपने पैर पर खड़ी है और दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही है।

सुशीला यादव ने बताया कि वे स्व सहायता समूह से जुड़कर इन्होंने बचत करना सीखा और इन्ही बचत से लोन लेकर अपने पति के लिए ऑटो पार्ट्स की दुकान खोला। उनके पति पहले दूसरे के पास काम करने जाते थे। लेकिन अब उनका स्वयं का ऑटो पार्ट्स और रिपेयरिंग की दुकान है। इसके अलावा 2 अन्य युवाओं को इससे रोजगार मिल रहा है।

यादव ने इसके लिए ‘विष्णु भैया‘ के सुशासन की सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘विष्णु भैया‘ की सरकार में प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही हैं। महतारी वंदन योजना से लाखों माताओं को भी आर्थिक मजबूती मिली है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस की चेकिंग में बड़ा खुलासा, पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये

Related Articles

Back to top button