छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उदयपुर पैलेस में जवान ने खुद को गोली मारी, मौत…

By lokesh sharma|17 Mar 2026, 11:15 AM
f X W

राजनांदगांव | छुईखदान थाना क्षेत्र के उदयपुर में राजा स्व. देवव्रत ​िंसंह के पैलेस में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्मत्या कर ली। घटना सोमवार शाम करीब 5.30 बजे की है। आईजी बालाजी राव सोमावार ने घटना की पुष्टि की है।

Advertisement
Advertisement

छुईखदान पुलिस ने बताया​ कि आत्महत्या करने वाला जवान कृपाचंद सोनवानी है। जो छग आर्म्स फोर्स के 6 वी बटालियन का जवान था। कृपाचंद भिलाई का रहने वाला है। जिसे उदयपुर में पैलेस की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालाकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना के बाद छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को मर्चुरी भेजा गया है। बता दें कि राज परिवार में विवाद के बाद स्व. राजा देवव्रत सिंह के खैरागढ़ व उदयपुर के पैलेस को प्रशासन ने सील कर दिया है। जिसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए जवान तैनात किया गया है। छुईखदान पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज लेंगे शपथ ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins