छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : पांच नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को मिली शासकीय सेवा…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 11:52 AM
f X W

मोहला , जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में नक्सल पीड़ित परिवारों के 5 पात्र सदस्यों को नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर तनुजा सलाम ने नक्सल पीड़ित परिवारों के इन सदस्यों की नियुक्ति आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास व आश्रमों में भृत्य पद पर की गई है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में रवि दुग्गा, अजय कुमार सलामे, दिलसाय कोरेटी, समीला पूड़ो, पायल ईश्वर पूड़ो शामिल हैं।

नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उनके जीवन में स्थायित्व लाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी व पुनर्वास संबंधी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी दिशा में पात्र नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को शासकीय सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और शासन के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : संयुक्त संचालक और सीएमएचओ नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव व डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण...

Related Articles

Back to top button